जशपुर। 16 जून शुक्रवार को कुनकुरी में विशाल जनसभा का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष सुनिल गुप्ता के अध्यक्षता में संपन्न हुआ,जिसमें 2023-24 में होने वाली आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर विशेष टिप्स दिए गए । बैठक में विशेष रूप से प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन के साथ बिलासपुर लोक सभा प्रभारी कृष्ण कुमार राय , सह प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही , भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव , विज्रमादित सिंह जूदेव, श्रीमती जया सिंह जूदेव , भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बाबा सोर्य प्रताप सिंह जूदेव ,अनुराग सिंह देव , भाजपा जिला महामंत्री भरत सिंह , भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती ममता कश्यप , जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव , पूर्व संसदीय सचिव छ.ग.शासन भरत साय , पूर्व विधायक व पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित साय और कुनकुरी विधान सभा के सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री व सैकड़ों कार्यकर्ता, विधान सभा मिडिया संयोजक रामजीत दिवान उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here