दुलदुला। ब्लॉक के बाजार में अव्यवस्था फैला हुआ हैं। यहां बाजार चबूतरे का शेड टूटा हुआ है। इसका महीनों बाद भी सुधार नही हो पाया हैं। चबूतरे का शेड टूटने के कारण व्यापारियों को मौसम की मात झेलने पड़ती हैं। चबूतरे बने हैं पर शेड टूट गए और कई शेड तो गायब हैं। लोगों को उम्मीद थीं कि जहां शेड नहीं हैं वहां नई लगाई जाएगी या फिर जिसमें सुधार होने लायक उसे सुधार जाय। पर अभी तक शेड सुधारा नहीं गया हैं। जिससे व्यापारियों को तिरपाल लगा के अलग से बैठना पड़ रहा हैं। इस वजह से अलग से जगह घिर रहा हैं। जिससे आएं दिन कहा सुनी होते रहतीं हैं। व्यापारियों ने जनपद पंचायत में इसकी शिकायत दी हैं। पर अभी शेड सुधार का कार्य नहीं हुआ है। ब्लॉक के साप्ताहिक बाजार में काफी भीड़ होती हैं । जहां विभिन्न गांवों से लोग सब्जी भाजी बेचने के लिए आते हैं। बाजार शेड की स्थिति को देखते हुए खुले में ही पसरा लगा कर के बेचते हैं। ग्रामीणों का कहना की अगर चबूतरे में शेड सुधार होता तो वही बैठ कर बेचते मगर शेड नही लगा है इसलिए खुले में बेच रहें।