बढ़ती ठंड से कई लोगों की तबियत बिगड़ रही

जशपुरनगर। कपकपाती ठंड बर्दास्त से बाहर होते जा रहीं है। बढ़ते ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहें है। जिला मुख्यालय में दिसंबर के महीने में कड़ाके की ठंड पड़ती है। बीते दिनों खराब मौसम के बाद आसमान खुल गए जिससे ठंड बढ़ गए है। सुबह तेज धूप और रात में कड़कड़ाती ठंड से लोग हलाकान हैं। बढ़ती ठंड से कई लोगों की तबियत बिगड़ रही हैं। ऐसे में कड़कड़ाती ठंड से यात्रीयों समेत एजेंट परेशान है। नगर पालिका द्वारा जलावन लकड़ी उपलब्ध नही कराएं जाने पर बस स्टैंड में लोग काटून जलाने को विवश हो रहें है।बस एजेंटों ने बताया कि शाम ढ़लते ही ठंड चालू हो जाती हैं अभी ठंड की शुरुवात हैं । वैसे तो जिला मुख्यालय पेडों और घने जंगल से लगे होने के कारण बारह महीने ठंड का असर रहता हैं ।खास तौर पर ठंड के महीने में ठंड काफी पड़ती हैं। ठंड के समय में नगर पालिका के तरफ से जलावन के लिए लकड़ी के लिए कोई व्यवस्था नहीं कि गई हैं। जबकि ठंड के समय में बस स्टैंड में यात्रियों एवं एजेंटों को जलावन के लकड़ी उपलब्ध कराती थीं। मगर नगर पालिका के उदासीनता के कारण अब तक जलावन के लिए लकड़ी की व्यवस्था नहीं कि गई हैं। बस एजेंटों का कहना है कि नगर पालिका की तरफ से जलावन के लिए लकड़ी की व्यवस्था की जाती हैं। इस बार पालिका के द्वारा लकड़ी नही दी गई हैं जिससे लोगों को ठंड की मार झेलना पड़ रहा है। उम्मीद हैं कि नगर पालिक के द्वारा जल्द जलावन के लिए लकड़ी उपलब्ध कराया जाएगा।

सी .एम .ओ नगर पालिका जशपुर
दीपक एक्का

बस स्टैंड भीड़ भाड़ वाले ईलाके में जलावन के लिए लकड़ी गिराने के लिए कहा गया हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here