रायपुर (News27) 02.02.2024  । राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने रायगढ़ के अपने दौर में ग्राम पुसौर के धान खरीदी का निरीक्षण किया। उन्होंने धान बेचने में होने वाली तकलीफों की जानकारी ली। किसानों से सीधे मुखातिब होते हुए सीएम ने आश्वस्त किया कि धान के अंतर की रा िश उन्हें जल्द मिल जाएगी। वहीं खरीदी केन्द्र में मुख्यमंत्री के सभी सवालों पर आश्वस्त होते हुए धान खरीदी की तारीख बढ़ाये जाने के उनके निर्णय का किसानों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। जिस पर मुख्यमंत्री ने किसानों को कोई परेशानी ना हो इसका ख्याल रखते हुए छुटटी के दिनों में धान खरीदी जारी रखने उनके द्वारा आदेश जारी किए जाने की बात कही गई। किसानों ने दो साल के बकाया धान बोनस के भुगतान के लिए भी सीएम साय का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने अपने सामने ही धान का तौल करवाया और मॉइश्चर मीटर से नमी भी मपवाई। इसके बाद वे पुसौर मैदान में आयोजित महायज्ञ में भी शामिल हुए पश्चात वहां से रवाना हुए । सीएम श्री साय के साथ इस दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री और रायगढ़ के विधायक ओपी चौधरी भी उपस्िथत रहे ।

————————–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here