• सुभाष श्रीवास्तव

रायपुर (News27)21.02.2024 । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का अनुशासन छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जीवन में अलग झलक जाता है। वे मुख्यमंत्री जैसे शीर्ष पद पर रहते हुए उनके जीवन शैली में यह अनुशासन दिखाई देता है। श्री साय ने 13 दिसंबर को प्रदेश के मुखिया के रूप में सीएम का पदभार सम्हाला। उन्होंने प्रधानमंत्री का संकल्प सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास को पथप्रर्दशक मानकर चल रहे हैं। गांव में पले-बढ़े और पढ़ाई किये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राजनीति विरासत में मिली है, उनका परिवार संघ के आचरणनुकूल रहे हैं, स्वयं साय भी संघ से अनुशासन का ककहरा सीखें हैं। यहीं वजह है कि श्री साय के जीवन में अनुशासन रच-बस गया है।

विष्णुदेव साय एक ऐसे राजनीतिज्ञ हैं जिन्होंने अपने प्रतिद्वव्दियों पर ना कभी आरोप-प्रत्यारोपण लगाते हैं, ना कभी विपक्ष उन पर दोषोरोपण लगा पाते हैं, दरअसल इसकी वजह मुख्यमंत्री श्री साय की साफ-स्वच्छ और स्पष्ट, व्यवहारिक, सधी हुई राजनीति है। विष्णुदेव साय सीधे-सरल और स्पष्टवादी हैं। परिवार से लेकर सामाजिक स्तर पर भी वे कभी भावावेश में निर्णय लेने से बचते हैं। यहीं स्थिती राजनीति में भी है, वे कभी उदे्लित नहीं होते, और जल्दबाजी से बचते हैं ।

श्री साय बेहद प्रतिकूल स्थिती में भी सामान्य बने रहते हैं, क्योंकि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह ही समस्याओं में ही हल तलाशने वालों में शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री साय को किताबें पढ़ना, फुटबॉल, बैडमेंटन खेलना, आदिवासियों का उत्थान एवं उनके विकास कार्य के लिए काम करना, गरीबों की मदद करना पसंद है । विष्णुदेव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को छत्तीसगढ़ राज्य में उपस्थित जशपुर जिले के बगिया गांव में हुआ था। विष्णुदेव साय किसान परिवार से ताल्लुक रखते है, इन्होंने अपनी पढ़ाई जशपुर जिले के कुरकुरी गांव में स्थित लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से 10 वीं क्लास की पढ़ाई पूरी किए हैं।

विष्णुदेव साय नरेंद्र मोदी के पहले मंत्रिमंडल में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री के रूप में पदस्थ थे, वे छत्तीसगढ़ कुनकुरी स्थान के 16 लोकसभा के प्रतिनिधित्व के सदस्य रहे। छत्तीसगढ़ के लिए 2020 से 2022 तक भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में कार्य किये। विष्णुदेव साय का राजनीतिक जीवन की शुरुआत ग्राम बगिया से ही शुरू हुआ। 1989 से लेकर 1990 तक वे अपने गांव के सरपंच में नियुक्त रहे। 1990 से लेकर 1998 तक तपकरा से विधायक चुनकर मध्यप्रदेश के विधानसभा के सदस्य भी रहे।

विष्णुदेव साय रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से 1999 में 13 वीं लोकसभा सांसद के लिए निर्वाचित हुए। 2006 में भाजपा ने साय को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया, इसके बाद 2009 में 15 वे लोकसभा से हुए चुनाव में वे पुनः रायगढ़ में लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने। साय, फिर 2014 में 16 वीं लोकसभा के अंतर्गत वे पुनः रायगढ़ से सांसद बने। विष्णुदेव साय को 9 नवंबर 2014 को केंद्रीय खान इस्पात राज्य मंत्री बनाये गए। मुख्मयमंत्री विष्णुदेव साय अनुशासित राजनीति, कार्यकताओं को साथ लेकर प्रत्येक कार्य में निपुण हैं, जिसके कारण उन्हें 10 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में घोषित किए गए । विष्णुदेव साय के पिता का नाम रामप्रसाद साय और माता का नाम श्रीमती जसमनी देवी है। विष्णुदेव साय का विवाह 1991 में हुआ था एवं उनकी धर्मपत्नी का नाम श्रीमती कौशल्या देवी है।

——————————-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here